जिला पदाधिकारी सहरसा के निर्देश पर वाहन जांच अभियान सफलतापूर्वक संपन्न - सरस जनवाद

जिला पदाधिकारी सहरसा के निर्देश पर वाहन जांच अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

Share

जिला पदाधिकारी सहरसा के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय सहरसा के पदाधिकारियों द्वारा वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक तथा सभी प्रवर्तन पदाधिकारी शामिल रहे।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, कार तथा पिकअप वाहनों की सघन जांच की गई। वाहन चालकों के अनुज्ञापत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा फिटनेस प्रमाणपत्र का विशेष रूप से सत्यापन किया गया। इस अभियान में कुल 2 लाख 40 हजार रुपये का शमन वसूल किया गया।यह अभियान यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया गया। जिला परिवहन कार्यालय ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें तथा नियमों का पालन करें। आगे भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।