(अपडेट) कानपुर किडनी कांड : फरार 25 हजार का इनामी डॉ रोहित गिरफ्तार

Share

कानपुर, 13 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निजी अस्पतालाें में चल रहे किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर खरीद फिराेख्त सिंडिकेट मामले में फरार 25 हजार के इनामी फर्जी डॉ रोहित को पुलिस ने साेमवार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काे पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने किडनी कांड मामले में फरार इनामी डाॅ राेहित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस टीम लगातार किडनी कांड मामले से जुड़े आराेपिताें की तलाश कर रही थी। आज इस मामले से जुड़े अहम और मास्टर माइंट बताए जा रहे दिल्ली निवासी डाॅ राेहित की गिरफ्तारी की गई है। उसे गिरफ्तार कर कानपुर लाया गया। जहां पर उससे पूछताछ जारी है। जांच में पुलिस काे पता चला है कि किडनी कांड का आराेपित रोहित कोई डॉक्टर नहीं बल्कि 12वीं पास है और खुद को डॉक्टर बताता था। उससे पूछताछ के बाद जानकारी काे पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकाराें से साझा करेंगे।