अंबेडकर के पदचिह्नों पर चले समाज : सुधीर शर्मा

Share

धर्मशाला, 14 अप्रैल । भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को अंबेडकर चौक धर्मशाला में धूम धाम से मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी धर्मशाला द्वारा आयोजित कार्यकम में विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा विशेष रूप से शामिल रहे। उन्होंने डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उच्चतर शिक्षा ग्रहण कर समाज सेवा में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक अर्थशास्त्री के रूप में देखें चाहे राजनीतिज्ञ रूप में हर क्षेत्र में डॉ अम्बेडकर का योगदान सराहनीय रहा है। वहीं वकालत और एक शिक्षक के रूप में भी डॉ अंबेडकर ने कई सुधारक कार्य अपने जीवनकाल में किये।

सुधीर शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस नेता संविधान की प्रतियां लेकर घूमते हैं, जबकि संविधान निर्माता को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कांग्रेस ने हमेशा डॉ अम्बेडकर के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकी हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर को सम्मान की बजाय अपमानित करने का कार्य किया। भाजपा ने डॉ अंबेडकर को असली सम्मान दिया है। चाहे बाबा साहेब को भारत रत्न की बात हो या फिर डॉ भीमराव अंबेडकर जी से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ में तब्दील करने की बात हो, भाजपा ने हर मंच पर डॉ साहेब को सम्मान दिया।