ओवरलोड डंफर पर 85,500 रुपये का लगा जुर्माना

Share

किशनगंज, 28 अप्रैल । जियापोखर थाना क्षेत्र में प्रातःकालीन गश्ती के दौरान वाहन जांच अभियान में पुलिस व परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड डंफर वाहन पर बड़ी कार्रवाई की है।

गश्ती के दौरान पुलिस ने बालू-पत्थर लदे डंफर (पंजीकरण संख्या WB 73G 6007) को रोककर जांच की। वाहन चालक से खनिज से संबंधित कागजात मांगे गए, जिसे चालक द्वारा प्रस्तुत किया गया। कागजात की जांच माइनिंग विभाग द्वारा की गई, जो सही पाए गए। हालांकि जांच के दौरान वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक लोड पाया गया। इस पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए डंफर पर 85,500 रुपये का जुर्माना लगाया।

पुलिस ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।