राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल का तबादला , जय सिंह को मिला प्रभार

Share

पटना, 28 अप्रैल । बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल का तबादला कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सीके अनिल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक परामर्शी, बिहार राज्य योजना पर्षद, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी जय सिंह, सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-सचिव (संसाधन), वित्त विभाग) को तत्काल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे।