एसएसबी ने आमगाछी में ग्रामीणों के साथ किया योगाभ्यास

Share

अररिया 17 अप्रैल। एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा की बाह्य सीमा चौकी डूबा टोला की ओर से आमगाछी में 12 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को योगाभ्यास किया गया।योगाभ्यास कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों, कार्मिक एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मौके पर एसएसबी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अधिक से अधिक संख्या में योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।एसएसबी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योग के फायदे गिनाते हुए स्वस्थ शरीर के लिए नियमित तौर पर योग करने की अपील की।