सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - सरस जनवाद

सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

हमीरपुर, 04 जुलाई । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के उरदना गांव निवासी गीता साहू को दहेज में पल्सर बाइक और दो तोला सोने की चेन न मिलने पर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। शनिवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति अंकित साहू, ससुर अवधेश, जेठ रवि, सास सुनिया और चार ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गीता की शादी 30 नवंबर 2025 को विदोखर पुरई सुमेरपुर निवासी अंकित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। महिला का आरोप है कि पंचायत के बहाने उसे और उसके परिजनों को बुलाकर कमरे में बंद कर दोबारा पीटा गया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।