विवाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
कांकेर, 12 मई (हि.स.)। जिले की कोतवाली पुलिस ने विवाह का झांसा देकर युवती से दो वर्ष तक लगातार दुष्कर्म करने वाले आरोप करमचंद्र प्रधान (उम्र 29 वर्ष) निवासी विश्रामपुरी कोंडागांव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आराेपित वर्तमान में कांकेर में रह रहा था। कांकेर थाना कोतवाली पुलिस काे पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपित से 2022 में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, आरोपित ने पीड़िता को विवाह का वादा किया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। दो साल तक लगातार शोषण करने के बाद अब आरोपित विवाह करने से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर मामले काे विवेचना में लेकर पुलिस ने तत्काल विशेष टीम बनाकर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली में गिरफ्तार आरोपित करमचंद्र प्रधान के विरूद्ध कार्रवाई उपरांत आज साेमवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
—————