व्यवस्थित जगदलपुर शहर के संकल्प काे साकार करने के साथ जनता की मांगों को पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता – किरण देव

Share

व्यवस्थित जगदलपुर शहर के संकल्प काे साकार करने के साथ जनता की मांगों को पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता – किरण देव

जगदलपुर, 12 मई (हि.स.)। नगर पालिक निगम क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज लाखों के विकास कार्यों की सौगात, देते हुए, जनता की बहुप्रतीक्षित मांग भंगाराम चौक से माता मंदिर पथरागुड़ा तक के सड़क का कार्य लागत 71.04 लाख रूपए का शुभारंभ किया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि व्यवस्थित जगदलपुर शहर के संकल्प काे साकार करने के साथ जनता की मांगों को पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग भंगाराम चौक से माता मंदिर पथरागुड़ा तक के सड़क का कार्य आज पूरा हो रहा है । इस सड़क के निर्माण से जनता को यातायात बाधित की समस्या से निजात मिलेगा, वहीं सड़क निर्माण से दुर्धटना नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप विकास होंगे, राशि की कमी नहीं होगी । प्रदेश में सुशासन तिहार शहर से लेकर गांव-गांव तक शासन प्रशासन, जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का कार्य कर रही है । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण लगातार अकास्मिक निरीक्षण कर जनता के बीच पहुंचकर उनके समस्याओं का समाधान करने एवं उनके बातों को सुनकर उनके समस्या को संज्ञान में लेकर पूरा करने का कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि शहर विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव का सहृदय आभार व्यक्त करते हैं। उन्हाेने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली व अन्य व्यवस्थाओं को जनता तक पहुंचाना हमारा दायित्व है । जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा ।

इस दाैरान महापौर संजय पांडे ने भी क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुये कहा कि जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में पूरी हो रही है। नगर निगम क्षेत्र में जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, राणा धोष, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा धोष , त्रिवेणी रंघारी, संजय विश्वकर्मा, एवं पार्षद हरिश पारेख पितामह नायक विधाशरण तिवारी, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आरेंद्र सिंह, मनोहर तिवारी, अतुल सिम्हा, यशवर्धन राव, दयावती देवांगन, रीना धोष विक्रम यादव, शशिनाथ पाठक, तथा बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।