दुर्घटना में 3 मृतकाें की नही हुई पहचान काेंड़ागांव पुलिस ने जारी की फाेटाे व बाईक नंबर
काेंड़ागांव, 12 मई (हि.स.)। रविवार 11 मई की शाम लगभग 4 बजे दूधगांव-सुकुरपाल की बीच ट्रक और बाइक के बीच सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिला और एक युवक की मौत हो गई। जिनका अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। तलाशी के दौरान मृत् युवक के पास से एक टैबलेट प्राप्त हुआ है, उस टैबलेट में सिर्फ एक फोटो था।
काेंड़ागांव पुलिस ने आह्वान किया है कि जो भी व्यक्ति इस युवक को पहचानता है, कृपया कोंडागांव सिटी कोतवाली में संपर्क करें। ताकि मृतकों के शव उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।