नल जल योजना में भ्रष्टाचार करने वाले चाहे कोई भी हो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा – घासीराम नाग
बीजापुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के भाजपा अध्यक्ष घासीराम नाग ने नल जल योजना में भ्रष्टाचार की खबराें काे संज्ञान में लेकर जिले के चारों ब्लाक बीजापुर, भोपालपटनम, उसूर एवं कुटरू के लिए जांच दल का गठन किया है। जांच दल में भाजपा पदाधिकारी गण एवं जन प्रतिनिधी को शामिल किया है।इसकी सूचना कलेक्टर बीजापुर काे प्रेषित किया है।
बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने कहा कि नल जल योजना में भ्रष्टाचार करने वाले चाहे कोई भी हो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी हो या ठेकेदार मेरी खुली चेतावनी है, संभल जाए। यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां अंदरूनी क्षेत्रों में हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना है, इसमें गड़बड़ी करने वाले काे बक्सा नहीं जाएगा। हमने चारों ब्लॉकों की जो टीम गठित की है, वह जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी ।