बस्तर कलेक्टाेरेट में मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में मशगूल थे, बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन करते रहे

Share

बस्तर कलेक्टाेरेट में मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में मशगूल थे, बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन करते रहे

जगदलपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय के कलेक्टाेरेट में मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में मशगूल थे, और बाहर कांग्रेसी काले झंड़े के साथ प्रदर्शन करते रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्टाेरेट के दरवाजे पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियाें काे पुलिस ने नियंत्रित कर वहां से दूर हटाया ।

विदित हाे कि हाल ही में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इसे लेकर कांग्रेसी ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरूपयोग के विरोध में कांग्रेसी हल्ला बोल आंदोलन कर रहे थे। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इसे राज्य की शक्ति का एक भयावह दुरुपयोग बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक विपक्ष के विचार पर सीधा हमला है, सत्तारूढ़ शासन द्वारा राजनैतिक धमकी का एक भद्दा प्रयास बताया है।

पूर्व जगदलपुर के वियधायक रेखचंद जैन ने कहा कि यह बदले की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है। कांग्रेस और उसका नेतृत्व चुप नहीं रहेगा। हमने पहले भी भारत की आत्मा के लिए लड़ाई लड़ी है और हम फिर से ऐसा करेंगे। सत्य, न्याय और संवैधानिक लोकतंत्र के मूल्य हमारे लिए अविभाज्य हैं। सत्यमेव जयते सिर्फ एक नारा नहीं है, यह एक दृढ़ विश्वास है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस हाईकमान ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिया है कि वे बुधवार, 16 अप्रैल को राज्य मुख्यालयों में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालयों के सामने और जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करें। हाईकमान ने इन विरोध प्रदर्शनों में राज्य के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, सांसदों, कांग्रेस संगठनों के नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल हाेने के निर्देश दिए थे। इसी के परिपालन में आज जिला मुख्यालय जगदलपुर में कलेक्टाेरेट के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई थी। भाजपा, केंद्र एवं राज्य सरकारों के खिलाफ कांग्रेसी जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के अंदर मुख्यमंत्री बस्तर के अधिकारियाें के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।