मुख्यमंत्री वैवाहिक समारोह में शामिल हुए
रांची, 16 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को करमटोली स्थित रांची प्रेस क्लब पहुंचे। वे यहां डॉ राजन कुमार सिंह के सुपुत्र कुशल के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुशल को सुखद दाम्पत्य जीवन की मंगलकामनाएं और शुभाशीष दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने डॉ राजन कुमार सिंह एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई दी।
—————