राजगढ़ःयुवक ने कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी
राजगढ़, 18 फरवरी (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम पालखेड़ी में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम पालखेड़ी निवासी 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र विष्णूप्रसाद अहिरवार ने कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि घटना के दौरान युवक घर में अकेला था। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
—————