पत्नी ने की खुदकुशी, पिता ने लगाया हत्या का आराेप

Share

पत्नी ने की खुदकुशी, पिता ने लगाया हत्या का आराेप

पलामू, 10 फ़रवरी (हि.स.)।सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने पर एक नवविवाहिता का पति से विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गयी कि महिला ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। सोमवार को एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मामला पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के नवडीहा-पाल्हे गांव का है। यहां नीलाक्षी कुमारी नामक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने आए पति मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर चैटिंग करने से मना करने पर उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली। उसकी शादी अप्रैल 2024 में हुई थी। उसकी पत्नी शादी के लिए उसे तैयार नहीं थी, बावजूद उसकी शादी कराई गई। अक्सर वह रील बनाती थी। इंस्टाग्राम पर चैटिंग करती थी। हैदरनगर के अरबाज नामक युवक के साथ बातचीत भी करती थी। कई बार उसे बात करते हुए पकड़ा था। मना करने पर नहीं मानती थी। घटना सुबह के समय हुई। अंदर कमरे से जब बाहर नहीं निकली तो जाकर देखा तो फंदे पर लटकी हुई थी। वह बाहर रहकर काम करता है। कुछ दिन पहले घर लौटा था।

मृतका के पिता हैदरनगर के पंसा निवासी धनंजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद कुछ लेनदेन बकाया रह गया था। इसकी भरपाई नहीं होने के कारण उसकी पुत्री की हत्या करके फंदे पर शव को लटका दिया गया। शव को देखने से मौत संदिग्ध लगा। हत्या में पति के अलावा सास-ससुर भी शामिल हैं।

—————