रायपुर दक्षिण का चुनाव जीतने कांग्रेस ने बनायी नाै समिति, नेताओं को सौंपा जिम्मा

Share

रायपुर दक्षिण का चुनाव जीतने कांग्रेस ने बनायी नाै समिति, नेताओं को सौंपा जिम्मा

रायपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण का रण जीतने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने विभिन्न समितियों का गठन करते हुए जिम्मेदारी बांट दी है। पहली बार सामाजिक बैठक समिति का गठन भी किया गया है। मतलब समाज के लोगों को समाज के नेता साधेंगे, यह उनकी जिम्मेदारी है। आज शनिवार काे राजीव भवन में हुई बैठक के बाद सामाजिक बैठक समिति, विधिक समिति, वार रुम, प्रोटोकाल समिति, मतदाता पर्ची वितरण समिति, कार्यालय व्यवस्था समिति, आय व्यय समिति, निगरानी समिति, भोजन व्यवस्था समिति में नाम तय कर दिए गए हैं। तत्काल में सभी से अपना कार्य निर्वहन प्रारंभ करने भी पीसीसी की ओर से कहा गया है।

शनिवार को दक्षिण विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजीव भवन में बैठक हुई। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत प्रभारी सचिव एस सम्पत जरिता लेंतफलांग, विजय जांगिंड पूर्व मंत्री, विधायक पूर्व विधायक, सहित बूथ सेक्टर के प्रभारी आमंत्रित थे। उम्मीदवार आकाश शर्मा, सभी कांग्रेस पार्षद, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू,, उमेश पटेल, अनिला भेडिय़ा, गुरु रूद्र कुमार, पूर्व सांसद छाया वर्मा भी मौजूद रहे। इसमें बूथ मेनेजमेंट और प्रचार अभियान पर चर्चा हुई।

सामाजिक बैठकों के लिए आठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। मुस्लिम वोटर्स से चर्चा करने महापौर एजाज ढेबर, फैजल रिजवी, साहू समाज से विधायक संदीप साहू, ब्राह्मण समाज प्रमोद दुबे व ज्ञानेश शर्मा, जैन समाज गजराज पगारिया, उधोराम वर्मा और देवेंद्र यादव (रायपुर) ओबीसी वर्गों में बैठकें कर समर्थन जुटाएंगे।

—————