मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे उत्तराखंड भाजपा के कई नेता - सरस जनवाद

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे उत्तराखंड भाजपा के कई नेता

Share

देहरादून, 08 जून (हि.स.)। नरेन्द्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड से कई भाजपा नेता शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने शनिवार को बताया कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, मंत्री समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।