प्रांतीय लघु व्यापार एसोसिएशन ने न्यू सब्जी मंडी की इकाई का गठन किया

Share

हरिद्वार, 15 दिसम्बर (हि.स.)। रेहड़ी पटरी व स्ट्रीट वेंडर्स विक्रेताओं के इकलौते संगठन प्रांतीय लघु व्यापार एसोसिएशन ने न्यू कृषि उत्पादन मंडी समिति ज्वालापुर के प्रांगण में स्थानीय फुटकर फ्रूट सब्जी के लघु व्यापारियों को संगठित करते हुए न्यू सब्जी मंडी की इकाई का गठन कर दिया है।

लघु व्यापार संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बताया कि इकाई अध्यक्ष फरमान खान, महामंत्री अनवर अहमद, कोषाध्यक्ष जिशान, उपाध्यक्ष हर्ष अरोड़ा, संगठन मंत्री अफजल, मीडिया प्रभारी सोहेल अहमद, संरक्षक सतीश कुमार, शिवकुमार, सदस्य नंदकिशोर, गालिब, मंसूर अली, शादाब को सर्वसम्मति से चुना गया।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि न्यू सब्जी मंडी व आसपास के फुटकर फ्रूट सब्जी व्यापारियों को संगठित कर इनके लिए वेंडिंग जोन स्थापित किए जाने की मांग फेरी समिति की बैठक में रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन इस बात का ध्यान रखेगा कि आम जनता को कृषि उत्पादन मंडी समिति के प्रांगण व आसपास फुटकर फ्रूट व सब्जी सस्ते दरों में उपलब्ध हों।