शुआट्स वानिकी महाविद्यालय ‘ए़ प्लस ग्रेड’ से सम्मानित

Share

प्रयागराज, 08 नवम्बर (हि.स.)। नैनी स्थित वानिकी महाविद्यालय, शुआट्स को भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 7 नवम्बर, 2023 को प्रत्यायन में 5 वर्ष की अवधि के लिए ‘‘ए़ प्लस ग्रेड‘‘ से सम्मानित किया गया है।

यह जानकारी डॉ. रमाकान्त दूबे ने बुधवार को देते हुए बताया कि शुआट्स के कुलपति प्रो.डॉ. राजेंद्र बी. लाल ने आई.सी.एफ.आर.ई मान्यता की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए वानिकी महाविद्यालय के डीन, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों को शुभकामनाएं दीं। डॉ. दूबे ने बताया कि कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री शुआट्स को 2010 और 2017 के दौरान पिछले दो मौकों पर आई.सी.एफ.आर.ई मान्यता में ‘‘ए ग्रेड‘‘ प्राप्त हुआ था।

कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री के डीन और शुआट्स के प्रो-वाइस चांसलर प्रो.डॉ. एंटनी जोसेफ राज ने बताया कि यह पहला अवसर है। वानिकी महाविद्यालय को उन्नत किया गया है और आइ.सी.एफ.आर.ई. द्वारा ‘‘ए़ प्लस ग्रेड‘‘ से सम्मानित किया गया है। अब यह भारत के विशिष्ट वानिकी संस्थानों में शामिल हो गया है। प्रो.एंटनी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह वानिकी महाविद्यालय, शुआट्स के छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि वानिकी महाविद्यालय (शुआट्स) भारत सरकार की आई.सी.एफ.आर.ई मान्यता 2023 की सूची में उत्तर प्रदेश का एक मात्र वानिकी महाविद्यालय है।