मप्र विस चुनाव: जो कांग्रेसी भगवान राम के नहीं, राष्ट्र के नहीं, वह आपके कैसे हो जाएंगेः डॉ नरोत्तम

Share

दतिया, 11 नवंबर (हि.स.)। आप किसी पर भी भरोसा कर लेना, लेकिन कांग्रेसियों पर कभी भरोसा मत करना। यह किसी के सगे नहीं है। अरे जब यह भगवान राम के नहीं हुए, यह अपने राष्ट्र भारत के नहीं हुए तो यह आपके क्या होंगे। यह वही कांग्रेस है जो भगवान राम को काल्पनिक और राम के भव्य मंदिर कि तारीख पर सवाल उठाती है। यह वही कांग्रेस है जब देश पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक,एयर स्ट्राइक करता है तो सेना पर सवाल उठाती है।

उक्त बात भाजपा प्रत्याशी गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दतिया में एक नुक्कड़ सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह कमलनाथ भी वही है जो महान भारत को बदनाम भारत कहकर दुनिया मे देश की छवि खराब करते है। यह कांग्रेस जब भगवान राम कि नही हुई, अपने राष्ट्र की नही हुई तो दतिया वालो समझो यह कैसे आप कि हो जाएगी। यह कभी आप कि नहीं हो सकती है।

डॉ मिश्रा ने इस दौरान लाडली बहना से लेकर किसान सम्मान निधि योजना तक ग्रामीणों से सीधे संवाद भी किया। डॉ मिश्रा का चुनाव प्रचार अब चरम पर है। शनिवार को भी उन्होंने विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो ग्राम पंचखोरा, बडौन कला, उपरांय, सीता पुर सहित आधा दर्जन से अधिक गाँवो में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाएँ ली। डॉ मिश्रा के इन गाँवो में पहुँचते ही दिवाली जैसा माहौल हो गया। आतिशबाजी बाजी के बीच पुष्प वर्षा कर डॉ. मिश्रा का स्वागत किया गया। डॉ मिश्रा को अपने बीच पाकर लोगो कि खुशी देखते ही बनती थी। डॉ मिश्रा कि साभाओ में भी भारी भीड़ उन्हें सुनने पहुँची।