आज कुछ देरबाद बंद हो जाएंगे गंगोत्रीधाम के कपाट

Share

उत्तरकाशी, 14 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज (मंगलवार) अन्नकूट के पावन पर्व और अभिजीत मुहूर्त की शुभ वेला पर ठीक 11 बजकर 45 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। यह जानकारी श्री पांच गंगोत्री समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद गंगा मैया के दर्शन मुखवा गांव में किए जाएंगे। गंगोत्री की डोली सेना के बैंड और डोली यात्रा के साथ रवाना होगी। गंगोत्री मंदिर के रावल राजेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की पूजा अर्चना हो रही है। मुखवा गांव में गंगा जी की डोली का बेटी की तरह इंतजार किया जा रहा है। उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 15 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद यमुनोत्री के दर्शन शीतकाल में खरसाली शनि मंदिर में होंगे।