पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष शुरू

Share

22HREG101 पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष शुरू

-सुलतानपुर में एक साथ लगे संघ के तीन वर्ग

लखनऊ, 22 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष के दो वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्दनगर शास्त्रीनगर सुलतानपुर में शुरू हो गया है। संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (सामान्य) में 190 और संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (विशेष) में 175 कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेने आये हैं। दोनों वर्ग एक ही परिसर में लगे हैं। उद्घाटन सत्र में क्षेत्र प्रचारक अनिल, क्षेत्र कार्यवाह वीरेन्द्र जायसवाल, क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख अखिलेश और क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

दोनों के पाठ्यक्रम अलग-अलग हैं। द्वितीय वर्ष सामान्य के वर्ग में 18 से 40 वर्ष की आयु के कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए जाते हैं। वहीं जिनकी आयु 40 वर्ष से ऊपर होती है उन्हें द्वितीय वर्ष विशेष के वर्ग में भेजा जाता है। सामान्य व विशेष के वर्ग में केवल शारीरिक कार्यक्रमों में फेरबदल होता है। बाकी अन्य कार्यक्रम एक जैसे होते हैंं। विशेष वर्ग में अधिक आयु के कार्यकर्ता होने के कारण उन्हें शारीरिक का प्रशिक्षण कम दिया जाता है। विशेष वर्ग की दिनचर्या भी सामान्य वर्ग की अपेक्षा थोड़ा शिथिल रहती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेन्द्र सिंह ने बताया कि संघ समाज में परिवर्तन के लिए नई-नई गतिविधियां संचालित कर रहा है। प्रौढ़ शाखाओं के संचालन, जागरण श्रेणी, गतिविधि तथा सेवा कार्यों के संचालन के लिए कार्यकर्ता निर्माण करने के लिए वर्ग लगाये जाते हैं।