जापान में 6.5 तीव्रता का भूकंप, एक व्यक्ति की मौत

Share

05HINT11 जापान में 6.5 तीव्रता का भूकंप, एक व्यक्ति की मौत

टोक्यो, 05 मई (हि.स.)। जापान में शुक्रवार को तेजी से धरती हिली। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई। भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत और कई इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी भी सामने आ रही है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक दोपहर 2.42 बजे 8.7 किलोमीटर तक धरती हिली। भूकंप का केंद्र 37.540° उत्तर और 137.305° पूर्व था। इसी तरह जापान सागर के तट इशिकावा प्रीफेक्चर में लंबे झटके अनुभव किए गए। इन झटकों ने ऊंची इमारतों को हिला कर रख दिया। यहां भूकंप की तीव्रता पहले 6.3, फिर 6.5 नापी गयी। यहां भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत की जानकारी भी सामने आ रही है।

जापान के होंशू के पश्चिमी तट के पास भूकंप के झटके लगे। यहां भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गयी। सुजु शहर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से लोगों को मामूली नुकसान का सामना करना पड़ा है। कई इमारतें भी इस कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। फिलहाल भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चल रहे हैं और अधिकारियों द्वारा विस्तृत तौर पर परीक्षण किया जा रहा है।