नेपाल के लुंबिनी प्रांत में तीन मंत्री नियुक्त

Share

22HINT9 नेपाल के लुंबिनी प्रांत में तीन मंत्री नियुक्त

काठमांडू, 22 मई (हि.स.)। नेपाल के लुंबिनी प्रांत में तीन मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली बहादुर चौधरी की सिफारिश पर प्रांतीय प्रमुख अमिक शेरचान ने सोमवार को तीन मंत्रियों को नियुक्त किया है।

नए मंत्रियों में नेपाली कांग्रेस, जनता समाजवादी पार्टी और जनमत पार्टी के एक-एक सदस्य हैं। लुंबिनी प्रान्त की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित 7 सदस्य हैं। मुख्यमंत्री चौधरी नेपाली कांग्रेस से हैं।

केंद्र में शक्ति संतुलन बदलने के बाद लुंबिनी में भी बदलाव आया। लुम्बिनी में इससे पहले सीपीएन (यूएमएल) से मुख्यमंत्री थे ।

नेपाल के 7 प्रांतों में से केवल कोशी प्रांत में केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन (यूएमएल) सरकार है। बाकी में गठबंधन सरकार है।