दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के लिए नई जर्सी का किया अनावरण

Share

19HSPO4 दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के लिए नई जर्सी का किया अनावरण

नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी नई जर्सी लांच कर दी है।

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को ट्विटर हैंडल पर अपनी नई जर्सी की तस्वीर शेयर की है। इसमें टीम के कप्तान डेविड वार्नर, उप-कप्तान अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ नई जर्सी पहने हुए दिख रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी लाल और नीले रंग में है।

इसके साथ फ्रेंचाइजी ने और चार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें छोटे-छोट बच्चे नई जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा है, क्यों दिल्ली, कैसा लगा सरप्राइज? नई दिल्ली की नई जर्सी यहां है।

कैपिटल्स ने आगे लिखा कि शहर में, शहर के लिए और शहर के साथ लॉन्च किया गया। सवेरा एसोसिएशन के बच्चे हमारे खिलाड़ियों के साथ आज सुबह के रनफॉरगुड कार्यक्रम में सीजन की नई जर्सी को धारण करने वाले पहले लोगों में से थे।

हाल ही में टीम ने अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत की गैर-मौजूदगी में डेविड वार्नर को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। साथ ही ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया है। ऋषभ कार दुर्घटना में गंभीर से रूप से चोटिल होने के चलते इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 31 मार्च से आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत होगी।