अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ आजसू पार्टी का सबसे दायित्वान और मूल्यवान अंग : सुदेश - सरस जनवाद

अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ आजसू पार्टी का सबसे दायित्वान और मूल्यवान अंग : सुदेश

Share

15HSPO11 बैडमिंटन प्रतियोगिता में मयंक-अमन और सिमरन विजेता

मेरठ, 15 अक्टूबर (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में एससीसी क्लब द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इसमें पुरुष डब्ल्स वर्ग में मयंक यादव और अमन सैनी विजेता रहे, जबकि महिला सिंगल्स में सिमरन विजेता रहीं।

चौधरी चरण सिंह विवि के प्रेस प्रवक्ता प्रो. प्रशांत कुमार ने बताया कि सर छोटूराम अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में एससीसी क्लब द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष डबल्स वर्ग में मयंक यादव व अमन सैनी विजयी रहे, जबकि डेविड व पीयूष उपविजेता रहे। महिला सिंगल्स में सिमरन विजेता रहीं एवं सोनल उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन एससीसी क्लब के स्पोर्ट्स हेड आकाश पांडे द्वारा अंशु कटियार, राहुल, देवेश, शहजाद, अभिषेक एवं आदि के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय छात्रावास के मुख्य अधीक्षक प्रो. रूपनारायण ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान अंकित सिसोदिया, प्रियांक सिरोही, विवेक मिश्रा, अमित पूनिया, विजयंत मान, भरत कुमार, अंजनी कश्यप आदि उपस्थित रहे।