राहुल गांधी के कथित आपत्तिजनक बयानों के विरोध में नैनीताल में भी सोंपी गयी तहरीर

Share

नैनीताल, 31 अगस्त । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दलित समाज को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक एवं जातिगत बयानों के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा नैनीताल ने सोमवार को मल्लीताल के पंत पार्क में प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता मल्लीताल थाने पहुंचे और राहुल गांधी के कथित बयानों की जांच कर अभियोग दर्ज करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी और नामित सभासद मनोज पवार के नेतृत्व में दोपहर दो बजे कार्यकर्ता पंत पार्क में एकत्र हुए और कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी की। अरविंद पडियार ने कहा कि किसी भी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले वक्तव्यों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा तथा सामाजिक सौहार्द और सभी वर्गों के सम्मान को बनाए रखना राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल थाने में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कथित बयानों की जांच और अभियोग दर्ज करने की मांग की।

इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री संतोष कुमार, गौरव हार्पर, विधानसभा सामाजिक माध्यम संयोजक भारत सिंह मेहरा, विक्रम राठौर, नामित सभासद आनंद बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह, रश्मि सिराला, नन्दा देवी, आद्या जायसवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, भूपेंद्र बिष्ट, कमल जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।