अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम

Share

17HREG406 अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम

-कस्बे के एरवाकटरा मार्ग पर हुई घटना में युवक की हुई मौत

-दीपावली से पूर्व चिरकुआ गांव के परिवार में पसरा मातम

औरैया, 17 अक्टूबर (हि.स.)। सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने चिंताजनक हालत में मिनीं पीजीआई सैफई रिफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

कस्बा बिधूना में उस वक्त यह दर्दनाक घटना घटित हुई जब कोतवाली क्षेत्र के चिरकुआ गांव निवासी मनीष पुत्र कमलेश कुमार उम्र करीब 20 वर्ष किसी काम से बिधूना आया हुआ था। जब वह वापस जा रहा था उसी दौरान कस्बे के एरवाकटरा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन को चालक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सफाई के लिए रेफर कर दिया। परिजन जब युवक को उपचार के लिए ले जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की। पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। मृतक तीन भाई थे जिसमें वह सबसे छोटा था। वही दीपावली त्यौहार से पूर्व घटे इस दर्दनाक मंजर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।