देवी की भक्ति से सराबोर गीत ‘मईया जी शरणवा दे दी ना’ रिलीज

Share

27HENT4 देवी की भक्ति से सराबोर गीत ‘मईया जी शरणवा दे दी ना’ रिलीज

मुंबई, 27 सितंबर (हि.स.)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के साथ सिंगर होने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राइजिंग स्टार विनोद यादव भी सिंगिंग के समंदर में डूबकी लगाने निकल चुके हैं। विनोद का पहला देवी गीत ‘मईया जी शरणवा दे दी ना’ रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस देवी गीत को विनोद यादव एंटरटेनमेंट ऑफिशियल से रिलीज किया गया है। खास बात यह है कि गाने में खुद अभिनेता विनोद यादव ने परफॉर्म भी किया है। सिंगर-एक्टर विनोद यादव और सिंगर पलक पांडेय ने साथ गीत को मिलकर गाया है।

विनोद यादव की सोशल मीडिया में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जिसका फायदा आज उनके गाये हुआ देवी गीत को मिल रहा है। अभी तक गाने को लाखों लोग देख चुके हैं। कहना गलत नहीं होगा कि विनोद यादव ने इंडस्ट्री की नब्ज को भांपते हुए यहां के तौर-तरीके बड़ी जल्दी सीख लिए हैं।

आपको बता दें कि इस गीत का निर्माण अन्नी फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसकी निर्मात्री साक्षी यादव हैं। गाने को इंडस्ट्री के बेहतरीन राइटर-म्यूजिक डायरेक्टर कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है।

उल्लेखनीय है कि इस नवरात्रि विनोद यादव माता के और भी भक्ति गीत रिलीज होने की कतार में हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे अगले 6 महीने में करीब 200 से 250 गीत रिलीज करने वाले हैं। नवरात्रि के बाद विनोद छठ गीतों की तैयारी में जुट जाएंगे।