सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को डीएम ने सौपा अनुग्रह अनुदान का प्रमाण पत्र

Share

28HINT4 पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 21 सैनिक जख्मी

इस्लामाबाद, 28 सितंबर (हि.स.)। पाकिस्तान में सेना पर हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ है। हमले में 21 पाकिस्तानी सैनिकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में मीर अली बाई पास रोड पर एक आत्मघाती हमलावर ने घात लगाकर सेना के वाहन को निशाना बनाया। काफी देर तक प्रतीक्षा के बाद जैसे ही पाकिस्तानी सेना का काफिला उधर से निकला आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को काफिले के बीच में झोंक दिया। हमला होते ही तेज धमाका हुआ और चीख-पुकार सुनी जाने लगी। हमले में 21 सैनिकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल एक सैन्य प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति स्थिर बनाई गयी है।

दरअसल तहरीक- ए- तालिबान पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना के बीच विवाद लगातार चल रहा है। हाल ही में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बावजूद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऊपर से यह भी देखा जा रहा है कि जनजातीय जिलों में आतंकियों द्वारा सैन्य बलों पर हमलों में तेजी आई है। पिछले महीने में नौ अगस्त को उत्तरी वजीरिस्तान में एक आत्मघाती हमले में कम से कम चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और सात अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले चार जुलाई को इसी इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।