लखनऊ, 21 सितम्बर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह की स्वीकृति पर अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कार्यकारणी एवं विभिन्न जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश बाल्मीकि ने कहा के प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने के लिए जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया है ताकि संगठन सशक्त रूप से कार्य कर सके। इसके अंतर्गत प्रयागराज कन्हैयालाल प्रदेश महासचिव, लखनऊ आरआर जैसवार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मथुरा अमर सिंह बडगूजर प्रदेश उपाध्यक्ष, शामली मांगेराम दरोगा जी प्रदेश उपाध्यक्ष, लखनऊ सुनील कुमार गौतम प्रदेश सचिव, सीतापुर कन्हैया भारती प्रदेश सचिव, जालौन महेंद्र कुमार ददरी प्रदेश सचिव, प्रयागराज लल्लन वासी प्रदेश सचिव, शाहजहांपुर राजीव कुमार प्रदेश सचिव, गाजियाबाद संजीव गहलोत प्रदेश सचिव, जौनपुर विनोद कुमार प्रदेश सचिव, गाजियाबाद आकाश चंदेल प्रदेश कार्यकारिणी, सदस्य बनाया गया है।
इसी तरह शाहजहांपुर उमेश चंद्र खटीक जिला अध्यक्ष, प्रयागराज शशि चंद्र जिला अध्यक्ष, बदायूं भुवनेश कुमार सागर जिला अध्यक्ष, लखनऊ सत्रोहन लाल रावत जिला अध्यक्ष, बस्ती नंदलाल जिला अध्यक्ष, श्रावस्ती बनवारी लाल पासवान जिला अध्यक्ष, प्रतापगढ़ शुभ्रांशु गौतम जिला अध्यक्ष, गाजियाबाद वीणा मुल्तानी जिला अध्यक्ष, झांसी वीरू वाल्मीकि जिला अध्यक्ष, बिजनौर धीरेंद्र प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष, जालौन ओम नरेश दोहरे जिला अध्यक्ष, लखनऊ सत्येंद्र सोनकर शहर अध्यक्ष, प्रयागराज संतोष भारती शहर अध्यक्ष बनाए गए हैं।