सुलतानपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। कादीपुर के नेशनल इन्टरमीडिएट कालेज के विज्ञान प्रवक्ता देवेश सिंह का सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही विद्यालय में शोक छा गया। कैथवारा निवासी प्रवक्ता देवेश सिंह (48) बीती बीती रात मंगरावा से निमंत्रण में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से दियरा घर वापस आ रहे थे कि पारसपट्टी मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया । वे सड़क पर गिर गए व घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया । गुरुवार को विद्यालय के शिक्षकों में शोक व्याप्त है। प्रधानाचार्य डा के डी सिंह की देखरेख में विद्यालय में शोक सभा आयोजित किया गया। शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी ।
शिक्षक देवेश सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से काफी अरसे से जुड़े रहे व वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख पद पर थे।
बड़े ही हृदय विदारक घटना नेशनल इंटर कालेज कादीपुर सुलतानपुर के सहायक अध्यापक देबाशीष सिंह निवासी कैथवारा का भयंकर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (बित्तबिहीन गुट) जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों ने इस हृदय विदारक शोक व्यक्त किया है।