वाराणसी,08 जुलाई (हि.स.)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज विज्ञान संकाय के सिद्धार्थ उपवन में शुक्रवार को राजनीति विज्ञान विभाग के कार्यालय प्रभारी जितेश चंद्र के अगुवाई में पौधरोपण किया गया। इस दौरान फलदार व औषधि पौधे जैसे अशोक, चंदन, नीम, पीपल ,क्रिसमस ट्री सहित कई तरह के पौधों का रोपण किया गया । इसके बाद आयोजित गोष्ठी के जरिये संदेश दिया गया की मनुष्य को अपने जीवन काल में 7 पौधों के बराबर ऑक्सीजन की जरूरत होती है। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को कम से कम जीवन काल में सात पौधे अवश्य लगाना चाहिए । जितेष चंद्र ने कहा कि समाज को संदेश देने के लिए ऐसे कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया।
पौधरोपण और गोष्ठी में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष व पूर्व मुख्य गृहपति अधिकारी डॉ0 सूर्यभान प्रसाद, प्रो. मोहम्मद आरिफ, डॉ रेशम लाल, डॉ राम प्रकाश सिंह यादव, डॉ विजय कुमार, डॉ रवि प्रकाश सिंह, डॉ पीयुष, डॉ जयदेव आदि ने भागीदारी की।