लखनऊ : रूमी गेट पर स्टंटबाजों की 17 मोटर साइकिल सीज

Share

लखनऊ, 09 जुलाई (हि.स.)। शहर के सबसे चर्चित रूमी गेट पर रात में मोटर साइकिल सवार युवक स्टंटबाजी करते हैं। बकायदा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करते हैं। इन स्टंटबाजों से क्षेत्रीय जनता बेहद परेशान रहती है। उनकी शिकायत पर डीसीपी पश्चिम शिवासिप्पी चन्नपा ने बीतीरात को चेकिंग दौरान स्टंटबाजों के 17 वाहन सीज किए और 80 के खिलाफ मोटर व्हिकल एक्ट में कार्रवाई की गई है।

डीसीपी ने शनिवार को यह बताया कि चौक के बड़े इमामबाड़ा और रूमी गेट के आसपास मोटर साइकिल सवार युवक देररात को स्टंट करते हैं। उनकी इस स्टंटबाजी से क्षेत्रीय लोगों को काफी दिक्कतें होती है। तमाम शिकायतें आने के बाद बीती रात को चेकिंग अभियान चलाया गया और इमामबाड़ा और रूमी गेट के आसपास से 17 वाहनों को सीज किया गया। ये सभी स्टंटबाजी कर रहे थे। इसके अलावा 80 लोगों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।