जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा भी बदला मार्ग

Share

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा भी मार्ग परिवर्तित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

नोट-

गाडी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा के स्थान पर गाडी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 12.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।