कानपुर, 10 जून (हि.स.)। हरदुआगंज साइडिंग से प्रथम बार बरेली कैंट के लिए सीमेंट रेक की लोडिंग की गयी उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल ने मौजूदा समस्याओं को दूर कर और ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए व माल लदान को तेज करने के लिए जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज अमित सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी।
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज मंडल ने माल लोडिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। प्रयागराज मण्डल में मण्डल रेल प्रबंधक के दिशा निर्देश में माल यातायात बढाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके फलस्वरूप माह मई 2022 में पूर्व वर्ष कि समान अवधि की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक रेकों कि लोडिंग की गयी व आय में भी 42 प्रतिशत कि वृद्धि दर्ज की गयी।
उन्होंने बताया कि इसी के साथ प्रयागराज मण्डल ने माल यातायात के सम्बन्ध में एक नई नई उपलब्धि हासिल कर रहा है। मण्डल ने माल यातायात बढाए जाने के क्रम में पिछले माह में 17 मई को शंकरगढ़ स्टेशन से प्रथम बार फ़ूड ग्रेन की लोडिंग प्रारंभ की गई। इसी क्रम में इस माह में अल्ट्राटेक सीमेंट साइडिंग, हरदुआगंज से 09 जून को प्रथम बार बरेली कैंट के लिए सीमेंट रेक कि लोडिंग की गयी। जिससे कि 3,78,623 रुपये की आय अर्जित की गयी। प्रयागराज मण्डल रेल प्रबंधक ने उन्नत प्रदर्शन के लिए सम्बंधित कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए कार्यों को सराहा।