कानपुर, 06 जून (हि.स.)। अन्तरराज्यीय बस अड्डा झकरकटी में बहुत यातायात है। इसको पीपीपी मॉडल से विकसित किया जाये, ताकि पांच लाख की आबादी को यातायात से निजात मिल सके। यह बातें सोमवार को सदन में भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से भेट कर कही।
विधायक ने परिवहन मंत्री से कहा कि झकरकटी बस स्टेशन के विकसित हो जाने से कानपुर की लगभग पांच लाख से भी ज्यादा आसपास के क्षेत्र के निवासियों के आवागमन में जाम से मुक्ति का एक मार्ग तैयार होगा। इसके साथ ही बसों का आवागमन स्टेशन के अंदर से ही प्रारंभ होगा।
कहा कि पूर्व में भी आपको इसके लिए एक प्रतिवेदन दिया था जिस पर आप ने आश्वासन दिया था कि आप झकरकटी बस स्टेशन को विकसित करेंगे। यह भी कहा था कि विकास नगर डिपो से बसों के संचालन को कानपुर आकर प्रारंभ करेंगे।
विधायक ने पुनः उनको याद दिलाते हुए कहा कि हर विभागों का बजट भी आवंटन हो गया है अतः अब विकास नगर डिपो को पुनः संचालित प्रारंभ किया जाए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि मैं जल्दी इस प्रक्रिया को टेंडर में डलवाता हूं और निश्चित रूप से झकरकटी बस स्टेशन का जीर्णाेद्धार करूंगा।