आरक्षण आर्थिक आधार पर और सवर्ण आयोग की गठन की उठी मांग , भेजा ज्ञापन

Share

धार, 10 जून (हि.स.)। जिले में मांडू रोड स्थित डीआरपी लाइन के आगे शुक्रवार सुबह एक पिकअप वाहन डिवाइडर से टकरा गया। इस सडक़ हादसे में महाराष्ट्र का एक परिवार घायल हो गया। क्षेत्र के लोगों ने हादसे की सूचना 108 पर दी, जिसके बाद अस्पताल से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, जहां से सभी को जिला अस्पताल लेकर आया गया। इधर सूचना पर कोतवाली टीम भी मौके पर पहुंची।

जानकारी अनुसार महाराष्ट्र में मालेगांव के समीप संवदाना के रहने वाले परिवार ने कुछ दिनों पहले पिकअप वाहन खरीदा था। इसी खुशी में सभी लोग नये पिकअप वाहन क्रमांक एमएच-42 एयू-4812 में सवार होकर गुरुवार शाम धार स्थित देवीजी मंदिर में अपनी कुलदेवी के दर्शन करने के लिए अपने गांव से निकले थे। शुक्रवार सुबह पिकअप वाहन मांडू रोड स्थित डीआरपी लाइन पहुंचा था तभी अचानक बाइक सवार के सामने आने पर चालक ने स्टेरिंग घुमाई तो पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए सडक़ से नीचे उतर गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। क्षेत्र के लोगों ने हादसे की सूचना 108 पर दी, जिसके बाद अस्पताल से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, जहां से सभी को जिला अस्पताल लेकर आया गया। इधर सूचना पर कोतवाली टीम भी मौके पर पहुंची। हादसे में पिकअप के पिछले हिस्से में बैठी सवारियों को हाथ, पैर व सिर में चोट आई। घायलों में सचिन पुत्र नानाजी (उम्र 36), संगीता पत्नी योगेश्वर (उम्र 37), प्रिया पुत्री एकनाथ (उम्र 13), बाणेश्वरी पुत्री योगेश्वर (उम्र 18), सालदाबाई पत्नी भाहु (उम्र 40), सुनिल पुत्र भाहु (उम्र 12), अश्विनी पत्नी गणेश (उम्र 35), मायावती पत्नी केशव (उम्र 32), इमनी पत्नी गडेवा (उम्र 50), मोतिया बाई पत्नी अशोक (उम्र 50), कमलाबाई पत्नी दिगम्बर (उम्र 50), निशा पत्नी सचिन (उम्र 27), सरल पत्नी नानाजी (उम्र 45), बिमा पत्नी विष्णु (उम्र 50), योगेश पुत्र विष्णु (उम्र 45), जयश्री पुत्री भाहु साहेब (उम्र 17) के नाम शामिल है।