हमीरपुर में सीआरपीएफ महिला कर्मी फांसी लगाई

Share

– ननिहाल से शादी में शामिल होकर लौटने के बाद उठाया कदम

हमीरपुर, 07 जून (हि.स.)। मामा के पौत्र की शादी से शामिल होकर घर लौटी सीआरपीएफ की महिला कर्मी ने मंगलवार शाम फांसी लगा ली। मृतक का इकलौता भाई प्रधान है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बिरखेरा निवासी जयराम यादव की पुत्री रजनी का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व थानाक्षेत्र के पंधरी गांव में हुआ था। दो वर्ष बाद ही पति से तलाक हो गया। वर्ष 2017-18 में उसे सीआरपीएफ में नौकरी मिल गई। मौजूदा में वह लखनऊ में तैनात थी। मृतक के चचेरे भाई रामफल ने बताया कि वह एक पखवारा पूर्व छुट्टी लेकर गांव आई थी और बाद में रिश्तेदारी में जनपद बांदा के डिघौंट गांव मामा के पौत्र की शादी में शामिल होने गई थी। मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर लौटी। शाम करीब चार बजे कमरे में फांसी लगा ली।

मृतका के भाई ग्राम प्रधान अशोक यादव की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सीआरपीएफ महिला कर्मी के आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी परिजन नहीं दे पा रहे हैं। घटना के प्रधान के घर ग्रामीण परिजनों को ढांढस बधाने में जुटे हैं। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।