12 जून मुरादाबाद में 58 परीक्षा केन्द्रों पर होगी सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा-2022

Share

– परीक्षा को सुचारु रुप से संपादित कराये जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

मुुरादाबाद, 07 जून (हि.स.)। लोक सेवा आयोग उप्र प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा-2022 के आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने परीक्षा को सुचारु रुप से संपादित कराये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है तथा परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों को भी निर्देशित किया है कि वह आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाओं किया जाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 12 जून को मुरादाबाद में 58 परीक्षा केन्द्रों पर पूर्वान्ह् साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे व अपरान्ह् ढाई बजे से साढ़े 4 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिये हैं तथा स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट यह भी सुनिश्चित करेंगें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की नकल का प्रयास न किया जाये।