तीन दिवसीय जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट 16 जून से

Share

कानपुर, 07 जून (हि.स.)। कानपुर टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक ने मंगलवार को जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सम्बंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आने वाली 16 जून से जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 18 जून होगा। प्रतियोगिता का आयेाजन आजाद नगर में किया जाएगा। टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अण्डर 11, 13, 15, 17, 19 बालक/बालिका तथा पुरूष और महिला वर्ग में होगी। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी टेबल टेनिस संघ के सचिव संजय टंडन 6388182227, सह सचिव सुनील सिंह 9140093805 तथा संजय पाल 9936714747, अविनाश यादव 9554593082 तथा अनिल वर्मा 9648653213 से संपर्क कर सकते हैं।