वाराणसी, 9 जून (हि.स.)। 15वीं प्री स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में बनारस शूटिंग अतादमी के निशानेबाज अनमोल विश्वकर्मा ने 50 मीटर प्रोन (आईएसएसएफ) श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा अनमोल ने 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल टीम स्पर्धा में नीरज विश्वकर्मा और विशाल भारद्वाज के साथ मिलकर रजत पदक पर निशाना साधा। प्री स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन 3 से 7 जून 2022 तक मुजफ्फरनगर में किया गया था।
इस प्रतियोगिता में इसके अलावा अकादमी के अन्य निशानेबाज ऋषभ दुबे, आयुष सिंह, अमित पटेल, श्रेयस पटेल, यथार्थ सिंह एवं पीयूष ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और आगामी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए अहर्ता प्राप्त की।
इस अवसर पर यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव जीएस सिंह व कोच विशाल विश्वकर्मा ने आगामी स्टेट चैम्पियनशिप के लिए निशानेबाजों को शुभकामनाएं दीं।