गाजियाबाद : महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन के स्वागत मे उमड़ा हुजूम

Share

गाजियाबाद। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक के नेतृत्व में राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्रीय अध्यक्षों का जोरदार स्वागत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर अनेक जगह सेवा और सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, इसी के तहत रविवार को महिला मोर्चा के एक कार्यक्रम, हापुड़ में भाग लेने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक कोयंबटूर तमिलनाडु, वानथी श्रीनिवासन एवं उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सासंद गीता शाक्या ओर पश्चिम क्षेत्र की अध्यक्ष वर्षा कौशिक के गाजियाबाद आगमन पर महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक के साथ सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने विजय नगर बाईपास पर ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं के उत्साह को देखकर उनकी सराहना करते हुए कहा कि जहाँ आप जैसी मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ता हैं वहां आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव में एकतरफा जीत होगी प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्या ने भी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि बहुत ही जल्द उत्तर प्रदेश में मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में चुनाव होने वाले है। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूती से कार्य करना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने भी स्वागत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया स्वागत कार्यक्रम में महिला मोर्चा समस्त टीम व कार्यकर्ता उपस्थित रही।