भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति का शुभारंभ

Share

देहरादून: भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति का रविवार को राजधानी देहरादून में शुभारंभ हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

रविवार को शहर के एक होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महिला मोर्चा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन,काबीना मंत्री रेखा आर्या सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों संयुक्त रूप से बैठक का दीप प्रज्वलित कर किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी गई। मन की बात कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री इंदु बाला गोस्वामी, दीप्ति रावत, सुखबीर सिंह कौर और सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक शुरू होने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मंत्री बीएल संतोष ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों संग बैठक की। इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री टिहरी भाजपा के एक अन्य कार्यक्रम में शामिल के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंशल, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महामंत्री सुरेश भट,विधायक हरबंस कपूर, बिनोद चमोली, खजान दास, पार्टी के वरीय पदाधिकारी के साथ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतू खंडूरी के साथ ही देशभर के महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।