दिल्ली कैपिटल्स ने टी. नटराजन को किया रिलीज, जीशान अंसारी टीम में शामिल

Share

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सत्र से पहले दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की है। दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय तेज गेंदबाज टी. नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद को सौंप दिया है, जबकि लेग स्पिनर जीशान अंसारी को अपनी टीम में शामिल किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इस खिलाड़ी ट्रेड की जानकारी दी। टीम आगामी सत्र के लिए अपनी रणनीति और संयोजन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। नटराजन के जाने और जीशान के आने से टीम के गेंदबाजी विभाग में बदलाव होगा।

नटराजन पिछले दो सत्रों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 12 मुकाबले खेले और कुल पांच विकेट हासिल किए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नटराजन अपनी यॉर्कर गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं।

जीशान अंसारी लेग स्पिनर हैं। उन्हें टीम में शामिल करने से दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी विकल्पों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।