चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी देहरादून पहुंचे, CM धामी ने किया स्वागत

Share

देहरादून :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह व लाकेट चटर्जी गुरुवार को दो दिनी प्रवास पर देहरादून पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत समेत मंत्री, विधायक ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

एअरपोर्ट से लेकर शहर भर के करीब 10 स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दो दिवसीय प्रवास में सभी 10 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें चार संगठन की बैठकों सहित 6 अन्य प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम हैं।

दीन दयाल उपाध्याय पार्क में दीन दयाल की मूर्ति पर माल्यार्पण के कार्यक्रम के बाद चुनाव प्रभारी उत्तराखंड आन्दोलन में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पण करने के लिए शहीद स्मारक जाएंगे।

उक्त कार्यक्रमों के पश्चात प्रह्लाद जोशी अपराह्न 3 बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे सिख समाज के लोगों के साथ बैठक में भाग लेंगे। उसके पश्चात शाम 5 बजे से मीडिया व सोशल मीडिया के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक है और रात्रि 8 बजे प्रदेश टोली बैठक आयोजित होगी। इसमे मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहेंगे और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।