गाजियाबाद : पूनम कौशिक की अध्यक्षता में महिला मोर्चा ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

Share

गाजियाबाद। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाँठ पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दुर्गा भाभी चौक नवयुग मार्केट में दुर्गा भाभी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीदों के परिवार को शाल और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। भाजपा महिला मोर्चा को भारत की आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के रूप में पूरे वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने है।

रविवार को दुर्गा भाभी चौक के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा श्रीमती सुखप्रीत कोर उपस्थित रही तथा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता दयाल व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डा. रश्मि रावल महापौर आशा शर्मा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा तथा क्षेत्रीय पार्षद राजीव शर्मा तथा पश्चिम क्षेत्र की सभी नवनीयुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष भी उपस्थित रही पूनम कौशिक के महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा बनने के कुछ समय पश्चात ही यह पहला कार्यक्रम महानगर में आयोजित हुआ है।