पौधरोपण के साथ संरक्षण पर देना होगा ध्यान: मुख्यमंत्री

Share

देहरादून :- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोकपर्व हरेला पर हमें व्यापक स्तर पर पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

एसडीआरएफ बटालियन, जौलीग्रांट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व पर पौधरोपण के मौके पर यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है। इससे मानव जीवन में सुख-सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के चलते वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ी है। कोरोना के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया। मिशन हौसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई।

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड कि संस्कृति से जुड़ा पर्व है। प्रदेश में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ द्वारा उत्तराखंड में सराहनीय कार्य कार्य किया जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इस वर्ष पुलिस द्वारा प्रदेश में एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया था। 5 जून से अभी तक पुलिस द्वारा 90 हजार से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक पी.वी.के.प्रसाद,अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।