गाजियाबाद। जिले में कांग्रेस संगठन की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जैसे-जैसे पार्टी मजबूत होती दिखती है, वैसी ही कोई-कोई परेशानी संगठन के सामने आ जाती है। अब जिला कांग्रेस कमेटी को एक और झटका लगा है। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। हालाकि उन्होंने इसकी वजह निजी कारण बताए है।
हालाकि अभी ये साफ नहीं हो सका है कि उनका ये त्यागपत्र पार्टी के उच्च पदाधिकारियों द्वारा स्वीकार किया गया है या नहीं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह पारिवारिक व स्वास्थ्य कारणों से पार्टी के एक महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने में असमर्थ है। इस कारण वह इस दायित्व से तत्काल त्यागपत्र दे रही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि वह जिले के सभी देवतुल्य समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सदैव आभारी रहेंगी और पार्टी के लिए एक सच्चे सिपाही की तरह कार्य करती रहेंगी।