जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया बंद, जानें वजह - सरस जनवाद

जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया बंद, जानें वजह

Share

दुनिया भर के 180 से ज्यादा देशों को कोरोना वायरस अपने चपेट में ले चुका है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 3.74 करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं, 10.76 लाख मरीज़ इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2.60 करोड़ से ज्यादा मरीज़ कोरोनावायरस को मात देने में सफल हुए हैं।

पुरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा चार करोड़ के करीब पहुंच गया है। कोरोना के टीके की खोज के लिए अलग-अलग देशों में परीक्षण चल रहा है। इस बीच, अमेरिका की चिकित्सा उपकरण जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को रोक रहा है क्योंकि उसके प्रतिभागियों में से एक व्यक्ति बीमार हो गया है।

कंपनी ने बयान में कहा, “हमने अपने कोरोना वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए प्रतिभागियों को दी जाने वाली आगे की खुराक फिलहाल के लिए रोक दी है। इसमें फेज 3 का ट्रायल भी शामिल है। शोध के दौरान एक प्रतिभागी के बीमार होने की वजह से यह कदम उठाया गया है।”

बता दें कि कोरोना महामारी के दौर में कोरोना वैक्सीन की कमी महसूस की जा रही है। इसे देखते हुए दुनिया के विभिन्न देश शीर्ष दवा कंपनियों के साथ मिलकर टीका खोजने के लिए शोध कर रहे हैं।